राहुल गांधी की छात्रों की गूंज आयोजन को लेकर प्रदेश कांग्रेस में नियुक्त होने वाले प्रवक्ताओं की सूची अटकी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं से लेकर मीडिया विभाग प्रमुख और मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च डिपार्टमेंट, मीडिया को-ऑडिनेटर की नियुक्तियां होना है। इन सबके लिए पूर्व में इंटरव्यू हो चुके हैं। जिस-जिसने इंटरव्यू दिए हैं उनको इंतजार है। पूर्व में जिन्हें कांग्रेस के मीडिया विभाग में अलग-अलग पदों पर बनना था उन्होंने दिल्ली से आई टैलेंट हंट की टीम के समक्ष इंटरव्यू दिए थे। जिसमें अलग- अलग शहरों में युवाओं ने फार्म प्रवक्ता के लिए भरे थे और बकायदा दावेदारों के इंटरव्यू भी हुए थे। उसमें से छटनी कर भोपाल में इंटरव्यू हुआ था जिसमें दिल्ली के नेता साक्षात्कार लेने आए थे जो सोशल मीडिया में ही काम करते है, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मीडिया विभाग प्रदेश प्रभारी मुकेश नायक की सहमति से वह लिस्ट दिल्ली में मीडिया विभाग प्रभारी पवन खेडा के पास भेज दी गई थी। इन्दौर में राहुल गांधी का छात्रों क गूंज कार्यक्रम था इसलिए वह सूची रोक दी गई थी। सूची तैयार है और कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। पटवारी भी मुंबई लालबाग राजा के दर्शन के बाद दिल्ली पहुंच गए ऐसा सूत्र बता रहे है। इसीलिए सूची को अंतिम रूप देकर इसी सप्ताह सम्भवत: आज या कल में ही घोषणा हो सकती है ऐसा कांग्रेसी सूत्र बता रहे है। अब हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्ट और रिसर्च डिपार्टमेंट सहित अन्य की नियुक्तियां हुई है तो उससे यह माना जा रहा है कि अब पवन खेड़ा कभी भी प्रदेश की प्रवक्ताओं की टीम की घोषणा कर सकते हैं, इसकी संभावना यही जताई जा रही है कि इस सप्ताह के आज और कल में भी यह नियुक्तियां हो सकती है। यह भी बताया कि प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष जिस पर अभी मुकेश नायक काबिज है उनकी जगह अभय दुबे और प्रवीण पाठक का नाम सामने आया है। यह भी बताया गया कि मुकेश नायक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। दोनों प्रदेश में जो सूची घोषित हुई उसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ प्रवक्ता बनाए गए हैं, साथ ही मीडिया विभाग की नियुक्तियां भी की गई है, अब मध्यप्रदेश में 30 प्रवक्ता के अलावा मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट में करीब 10 नियुक्तियां एवं मीडिया पैनलिस्ट में करीब एक दर्जन नियुक्तियां रिसर्च डिपार्टमेंट में करीब आधा दर्जन नियुक्तिया और मीडिया को-ऑडिनेटर में भी आधा दर्जन नियुक्तियां होगी। इन सबके दिल्ली से आई टीम ने इन्टरव्यू ले लिए थे, कुछ प्रवक्ताओं ने वापस प्रवक्ता बनने की रुचि नहीं ली थी और कुछ ने इन्टरव्यू नहीं दिए थे। पुराने लोगों के परफार्मेंस भी देखे गए हैं। कई पुरानों की छुट्टी होगी, ऐसा भी सूत्र बता रहे हैं कुल मिलाकर अब प्रवक्ताओं से लेकर पूरे मीडिया विभाग की नई नियुक्तियां का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खासतौर से युवाओं को इसमें मौका मिल रहा है, क्योंकि इन्टरव्यू में कई युवा कांग्रेसी शामिल हुए थे। अब सूची के बाद ही पता पड़ेगा कि किसका नाम आया और कौन पीछे छूट गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




