विधानसभा 5 से जुड़े भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने इंदौर की अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों की परम्परा को और अधिक जीवंत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भेजा, जिसमें इंदौर की जीवंत, आकर्षक, झिलमिल झांकियों पर भारतीय डाक विभाग विशेष डाक टिकट जारी करें। महाजन ने पत्र में जिक्र किया कि झांकियों की परम्परा होलकर काल से चली आ रही है और आज भी इंदौर में इन झांकियों को लेकर लाखों लोग रोड पर परम्परा को निहारने निकलते हैं। पुरानी जीवंत सांस्कृतिक धरोहर को डाक टिकट के माध्यम से इतिहास में दर्ज किया जाना चाहिए, पत्र में यह भी जिक्र किया कि मिलें बंद हो चुकी है उसके बावजूद पूरे तामझाम के साथ लुभावनी झांकियां आज भी निकाली जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




