विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा के बाद कल बिजासन रोड का रुख पकडा था। पहले वे कांग्रेस नेता गजेन्द्र वर्मा निवास के पहुंचे थे जहां उनका भीड के साथ स्वागत किया गया था। इसके बाद उमंग सिंघार के साथ शहर कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल साथ हुए और उन्होने आयोजन नरसिंह वाटिका में साध्वी डॉ. कुमुदलता म.सा. का सान्निध्य दिलवाया और संत से आशीर्वाद भी लिया। बताया गया कि साध्वी और नेता प्रतिपक्ष के बीच कुछ देर एकांत में भी चर्चा हुई। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर पहुंचे और वहां मुनि पुंगव सुधासागर म.सा. को श्रीपल भेट कर उनसे आशीर्वाद भी लिया। सिंघार ने मुनि के चरण भी धोये। संत ने कहा कि तुम काफी आगे राजनीति में जाओगे। इस दौरान अनुरोध जैन, आनंद कासलीवाल संजय बाकलीवाल सुनील गोधा मौजूद थे। साथ ही राजेश जैन दद्दू, आनंद गोधा धर्मेन्द्र जैन ने भी अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




