सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कुक्षी में मेंदोला ने ली बैठक, मुख्यमंत्री का फोन आया तो कहा- करो संबोधित

विधानसभा 2 के विधायक रमेश मेंदोला कुक्षी में नगरीय निकाय उपचुनाव के प्रभारी है, वे जब कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे इसी दौरान उनके पास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

विधानसभा 2 के विधायक रमेश मेंदोला कुक्षी में नगरीय निकाय उपचुनाव के प्रभारी है, वे जब कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे इसी दौरान उनके पास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोन आया। इस पर मेंदोला ने मुख्यमंत्री यादव से कहा कि आप कुक्षी के कार्यकर्ताओं को फोन पर ही संबोधन कर देवे। इसके बाद सीएम ने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के लिए संगठन के लिए काम करने के लिए कहा। मेंदोला ने भी मौके पर चौका लगाते हुए मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार के लिए निमंत्रण दे दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें