शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

एक ही क्षेत्र से है भाजपा महिला मोर्चा की दोनों पदाधिकारी अध्यक्ष कुछ साल पहले बोल वचन से आई थी चर्चा में

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने प्रदेशभर में नगर और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों का दौर जारी रखा है। कल भी उन्होंने कई नियुक्तियों के…

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने प्रदेशभर में नगर और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों का दौर जारी रखा है। कल भी उन्होंने कई नियुक्तियों के साथ इंदौर नगर अध्यक्ष के रूप में श्रेष्ठा जोशी और महामंत्री पद पर माधुरी जैसवाल की नियुक्ति की। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों ही विधानसभा 3 की होकर दोनों ही वार्ड 58 से जुड़ी हुई है, मरीमाता से इमली बाजार आने वाले इस मार्ग पर दोनों रहती है। श्रेष्ठा जोशी सदर बाजार में और माधुरी जैसवाल शंकरबाग में रहती है। उल्लेखनीय है कि माधुरी जैसवाल पूर्व में कांग्रेस में थी और उन्होंने तत्कालीन विधायक उषा ठाकुर ने उन्हें भाजपा में शामिल किया था। जैसवाल ने उषा ठाकुर के बाद आकाश विजयवर्गीय और अब गोलू शुक्ला के साथ काम जारी रखा है। श्रेष्ठा जोशी ने विद्यार्थी परिषद में सुमित

यही स्थिति कल सोमवार और परसो मंगलवार को भी बनी रहेगी। कल और परसों थोड़ा मिश्रा और गौरव रणदिवे के साथ भी काम किया। श्रेष्ठा जोशी ने एबीवीपी में काम करते हुए अपने उद्बोधन पर तीखी पकड़ बनाए रखी थी। 2020 में वे एक उज्जैन के नेता व कार्यकर्ता से चर्चा में चर्चारत बनी थी और उसी चर्चा के बाद उन्हें प्रदेश मंत्री पद से हटाया था। करीब 6 सालों तक वे लूपलाइन में रही और अब उन्हें महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस नियुक्ति में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, गौरव रणदिवे और क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला की सहमति बताई जा रही है। खुद मिश्रा के भी राजनीतिक संबंध भोपाल और दिल्ली में भी है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी इन दोनों नियुक्तियों के बाद सोशल मीडिया पर भी बधाई के संदेश जारी किया है। इन दोनों नियुक्तियों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भी सहमति ली गई है।

तेज पानी गिर सकता है, जब भी पानी गिरेगा उस समय तेज

हवाएं भी चल सकती है। यही स्थिति इंदौर-उज्जैन संभाग में भी पानी की बनी रहेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें