क्लॉथ मार्केट में मंत्री पद के लिए चुनाव होना है, 27 जुलाई को होने वाले इस चुनाव के लिए जनसम्पर्क दोनों प्रत्याशियों द्वारा किया जा रहा है। एक ओर पूर्व मंत्री कैलाश मूंगड़ फिर मंत्री पद के लिए चुनाव मैदान में हैं तो वहीं दूसरी ओर चन्द्रप्रकाश गंगवाल इस बार मंत्री बनना चाहते हैं वे पहले कोषाध्यक्ष थे। कैलाश मूंगड़ अपने पिछले कार्यकाल में किए गए कामों पर वोट मांग रहे है, तो गंगवाल क्लॉथ मार्केट की प्रतिष्ठित फर्म के संचालक है। हालांकि सदस्यों का कहना है कि मंत्री पद अहम पद होता है। इस पद की सदस्यों को भी जरूरत बनी रहती है। मूंगड़ प्रशासनिक कार्यों में मजबूत माने जाते हैं। दूसरी ओर गंगवाल की कपड़ा मार्केट में प्राचीन फर्म है उनके परिवार की कई फर्मे मार्केट में बड़ी मानी जाती है, वे कई बार कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में दोनों ही गुट अब मंत्री पद जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




