मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

क्लाथ मार्केट चुनाव में रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन का समर्थन, कल होना है चुनाव

इंदौर' रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष और ज्वाइंट सेक्रेटरी, अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्ऱीज के अक्षय जैन ने बताया कि क्लाथ मार्केट चुनाव में कैलाश मूंगड़ मंत्री पद का…

इंदौर' रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष और ज्वाइंट सेक्रेटरी, अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्ऱीज के अक्षय जैन ने बताया कि क्लाथ मार्केट चुनाव में कैलाश मूंगड़ मंत्री पद का चुनाव लड रहे है। जैन का कहना है कि सहयोगी व्यापारी संगठन होने के नाते यह हम मानते है कि मंत्री पद के दावेदार कैलाश मूंगड़ ने वर्षों से व्यापारियों, लघु उद्यमियों और आमजन की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य किया है। उनकी सक्रियता, सहज उपलब्धता और सेवा भाव उन्हें व्यापारिक समाज के बीच एक विश्वसनीय प्रतिनिधि के रूप में स्थापित करते हैं। जैन ने कहा कि हम भी यही चाहते है कि एसोसिएशन के प्रमुख दायित्व पर कर्मशील और जुझारु उम्मीदवार को अपना समर्थन दे, इससे व्यापारियों के हित की आवाज को और अधिक मजबूती से कैलाश मूंगड़ उठा सकते है। मूंगड़ ने हमेशा व्यापारियों से संवाद कर समस्या का समाधान किया है। सशक्त नेतृत्व होने से व्यापारी और व्यापार जगत का भविष्य भी उज्जवल होने की बात बताई और कैलाश मूंगड़ को समर्थन दिया। कल चुनाव होना है, आज रविवार होने के कारण कल शनिवार को भी चुनावी जनसम्पर्क का अंतिम दिन था। कल मूंगड़ ने अपनी पूरी पैनल के साथ पूरे मार्केट परिसर में जनसम्पर्क किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें