शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

क्लाथ मार्केट चुनाव… दोनों गुटों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया मंत्री पद

वोटर बढ़ाने पर भी दिया जा रहा है जोर, आज से प्रचार शुरू

क्लाथ मार्केट एसोसिएशन पदाधिकारियों का चुनाव 27 जुलाई को होना है। 5 पद निर्विरोध होने के बाद केवल मंत्री पद पर चुनाव होंगे। कल नाम वापसी के अंतिम दिन दोनों उम्मीदवारों ने नाम वापस नहीं लिया। दोनों उम्मीदवार अलग-अलग गुट है, इसलिए अब दोनों ही गुटों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल यह मंत्री पद बन गया है।

मंत्री पद के लिए एक ओर कैलाश मूंगड़ है तो वहीं दूसरी ओर हंसराज जैन गुट के चंद्रप्रकाश गंगवाल चुनावी मैदान में है। 5 पद पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने जा चुके है। पांचों ही पदाधिकारी कैलाश मूंगड़ गुट के है। वहीं पूर्व अध्यक्ष हंसराज जैन का गुट इस बार कमजोर रहा है। मंत्री पद के लिए जैन गुट से चंद्रप्रकाश गंगवाल मैदान में है। ऐसे में एक गुट चाहता है कि दूसरे गुट का सफाया हो जाए। दूसरा गुट चाहता है कि उनके गुट से कम से कम 1 पदाधिकारी चुना जाए। ऐसे में दोनों ही गुटों के लिए मंत्री पद प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दूसरी ओर कार्यकारिणी चुनाव में 795 वोटर थे। करीब 50 सदस्यों ने वार्षिक लागा नहीं भरा था इसलिए उन्हें मतदान की पात्रता नहीं थी। पदाधिकारी चुनाव के लिए अब दोनों ही उम्मीदवार कुछ अपने पक्ष के वोटर बढ़ाने की जुगत में है, क्योंकि 23 जुलाई तक वार्षिक लागा भर पदाधिकारी के लिए मतदान करने की पात्रता सदस्यों को मिल सकेगी। आज से दोनों ही उम्मीदवार अपना जनसम्पर्क शुरू करेंगे। सोलंकी, पुलकित मिश्रा, सोनू कसौटे, त्रतिक वर्मा गोविंद रोहित ठाकुर, शोभित वर्मा, अभिनव द्विवेदी, रोहित स्वामी, लव शक्ले, दर्शन वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें