शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

क्लाथ मार्केट में दोनों उम्मीदवारों ने दिया परेशान किरायेदारों को आश्वासन

वैष्णव सहायक ट्रस्ट से करवाएंगे समझौता

क्लाथ मार्केट मर्चेन्ट एसोसिएशन के मंत्री पद के लिए 27 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए चंद्रप्रकाश गंगवाल और कैलाश मूंगड़ के बीच मुकाबला हो रहा है। दोनों प्रत्याशियों का एक बार का जनसम्पर्क हो चुका है। अब नाराज मतदाताओं को साधने का दौर चल रहा है। क्लाथ मार्केट का एक बडा हिस्सा वैष्णव सहायक ट्रस्ट की सम्पत्ति है। ट्रस्ट से कई व्यापारियों का बीते 13 सालों से न्यायालय में किराया बढाने को लेकर केस चल रहा है। इस मामले में व्यापारी परेशान है। हर चुनाव में यह मुद्दा उठता है लेकिन इस बार इस मामले ने जोर पकड़ लिया है। कैलाश मूंगड़ गुट द्वारा व्यापारियों को आश्वासन दिया जा रहा है कि हम ट्रस्ट के साथ पीडित व्यापारियों की बैठक करवाएंगे, व्यापारियों के हित में निर्णय के लिए प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी दूसरा पक्ष भी अब ऐसे ही शब्द दोहरा रहा है। कुछ लोगों को तो यह तक कह दिया कि हमने ट्रस्ट के कर्ताधर्ताओं से बात कर ली है। पूर्व अध्यक्ष के माध्यम से यह मामला निपटाया जाएगा। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष बीते 50 सालों से पदाधिकारी बने हुए है और करीब 12 सालों से तो अध्यक्ष पद पर थे, तब उन्हें परेशान व्यापारियों की पीड़ा क्यों नहीं दिखी। हालांकि इस मामले में व्यापारी आसानी से विश्वास नहीं जता रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें