मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

एक करोड़ से अधिक के विकास कार्य में भाजपाई

चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा विकास कार्य का भूमि पूजन, यातायात सुगम होगा

चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा विकास कार्य का भूमि पूजन कल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर की मौजूदगी में किया गया। एमआर-10 चौराहा पर 1.03 करोड़ की लागत विकास कार्य में आएगी। राजेन्द्र राठौर ने बताया कि इस कार्य से यातायात और अधिक सुगम होगा। दो साल बाद सिंहस्थ होना है उसमें यह क्षेत्र इंदौर-उज्जैन यात्रा के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। मेट्रो रेल कॉरिडोर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण, रोटरी एवं जंक्शन का विकास, आधुनिक फुटपाथ, एलईडी स्ट्रीट लाइट, ग्रीन बेल्ट का विकास, बेहतर जल निकासी व्यवस्था का कार्य होगा। मनीष चौरट, उमाशंकर तरेटिया एवं निगम अधिकारी सहित अन्य भी मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें