मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अरविन्द बागड़ी के नेतृत्व में प्रदेश के 55 जिलों मे 150 से अधिक मंडियों मे मंडी
शुल्क को 1.5 प्रतिशत किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी के सचिव ओपी खेड़े को सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से जनहित में इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने शंख भी बजाया और नारेबाजी कर विरोध भी जताया। वरिष्ठ नेता दीपू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने व्यापारी संगठनों एवं किसान प्रतिनिधियों से पर्याप्त संवाद किए बिना यह निर्णय लिया है। कांग्रेस ने मांग की मंडी शुल्क वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए तथा व्यापारिक संगठनों, किसान प्रतिनिधियों और संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा कर नई नीति बनाई जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही मंडी शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया तो मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं
व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशभर में व्यापारियों एवं किसानों के साथ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगा। इस दौरान मधुसूदन भलिका, देवेन्द्रसिंह यादव, गोविन्द अग्रवाल, दीपक पंचायती, हितेश अग्रवाल, अवधेश गर्ग, केशव विश्वकर्मा, सुभाष यादव, आनंद रायकवार, सुनील सोलंकी, सुनील पाल, ललित जैन, वीरेंद्र चौहान, प्रकाश पाल, धीरज मालवीय, महेश फूलमाली, गणेश खेड़े, महेश यादव,किशन सहगल, कन्हैया दौर मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




