शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पर बोला हल्ला

दिया ज्ञापन, कहा चूहों और खटमल से दिलाओ यात्रियों को निजात

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन हुआ। रेलवे स्टेशन का घेराव कर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम ज्ञापन क्षेत्रीय अधिकारी हरिराम मीणा, रवि बदवर को सौंपा। इस दौरान विगत दिनों ट्रेन में हुई चूहों द्वारा नाक कुतरने की घटना के अलावा ट्रेन के कुछ डब्बों में खटमल, गंदगी और खराब चादर, कम्बल पर भी चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। देवेन्द्रसिंह यादव, नीलेश सेन, राहुल धाकरे, विशाल चतुर्वेदी, कमलेश पाठक, दीपक मलोरिया रानू, नितिश भारद्वाज, शेख सलीम, बरकत खान, उस्मान गनी मुलतानी, अख्तर जावेद, राजू खान सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें