केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के केन्द्र सरकार से मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद छात्रों से लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई तक बांटी। टंट्याा मामा भील चौराहा भंवरकुआं पर कांग्रेस नेताओं के अलावा छात्र संघ के पदाधिकारी ने विजय उत्सव मनाया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर- मंतर से लेकर इन्दौैर के टंट्याा मामा भील चौराहा और अन्य जगह पर नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का आंदोलन चल रहा था। कांग्रेस नेता सुनील यादव, संजय अरोरा ने छात्रों के चल रहे आंदोलन स्थल टंट्याा मामा भील चौराहा भंवरकुआं पर विजय उत्सव में शामिल होकर मिठाई का वितरण भी किया और इसे लोकतंत्र, छात्रों के संघर्ष और जनआवाज की ऐतिहासिक जीत बताया। अब यह भी मांग की गई कि इस पेपर लीक कांड में जो-जो दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाए उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। यादव और अरोरा ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है,पूरे पेपर लीक नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर दोषियों, उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों और पूरे षड्यांत्र में
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




