मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेसी पुलिस अधिकारियों को भेंट करेंगे गांधी और आम्बेडकर के चित्र

कांग्रेस नेता जीतू दीवान ने बताया कि वे शहर के पुलिस अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आम्बेडकर चित्र के साथ गुलाब का फूल भेंट…

कांग्रेस नेता जीतू दीवान ने बताया कि वे शहर के पुलिस अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आम्बेडकर चित्र के साथ गुलाब का फूल भेंट कर ईमानदारी और निष्पक्ष रूप से काम करने की अपील करेंगे। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे को पंढरीनाथ थाना पर करीब साढ़े 7 घंटे पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठा लिया था। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पक्षपात करने के आरोप लगाए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पंढरीनाथ थाना परिसर में नारेबाजी भी की थी। इसी के चलते जीतू दीवान ने पुलिस अफसरों को महापुरुष के चित्र के साथ गुलाब का फूल भेंट करने की योजना तैयार की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें