छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 19 सितम्बर को राहुल गांधी छात्रों के बीच मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया और कल शहर और जिला कांग्रेस ने जन्माष्टमी पर कांग्रेसियों को राहत दी थी और आज से कांग्रेसियों को वार्ड और बूथ स्तर पर आम लोगों के घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया, लेकिन कल ही छात्रों ने सीधे रजिस्ट्रेशन क्यूआर कोड से किया। अत्यधिक दबाव के कारण वेबसाइट कुछ समय के लिए क्रेश भी हो गई थी। चिन्टू चौकसे, विपिन वानखेड़े ने कहा कि युवा छात्रों में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर उत्साह है।
50 हजार के लक्ष्य के मुकाबले अब कांग्रेसी एक लाख रजिस्ट्रेशन होने का दावा करने लगे हैं, कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कल ही 15 हजार के करीब रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




