मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस की साइकल रैली

कई युवा और नए चेहरे भी साइकल थामे दिखे

आज कांग्रेस ने युवा स्वाभिमान यात्रा जेन-जी साइक्लोथॉन का आयोजन रीगल तिराहा से किया। शहर और जिला कांग्रेस का संयुक्त अभियान आज मजबूती से इसलिए नजर आया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे, वे देरी से आए थे और उन्होंने डीजे की गाड़ी से उद्बोधन भी दिया और कहा कि कैसे छात्र पढ़ाई करते हैं, परीक्षा की तैयारी करते हैं, पालक कैसे पैसा खर्च करते हैं और इधर भाजपा की भ्रष्ट सरकार छात्रों के भविष्य के साथ लगातार अन्याय कर रही है। पर्चा पर पर्चा लीक हो रहा है। इन मुद्दों पर हमारे नेता राहुल गांधी ने एक अभियान छेड़ रखा है इसी के अन्तर्गत हम आज यह साइकल रैली इंदौर से शुरू कर भोपाल तक निकाल रहे हैं, जिससे सरकार जागे और विद्यार्थियों व युवाओं के साथ खिलवाड़ बंद करे। पटवारी ने कहा कि यह साइकल यात्रा आज आष्टा तक पहुंचेगी वहां रात्रि विश्राम करेगी और कल फिर भोपाल के लिए रवाना होगी, जहां मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। सज्जनसिंह वर्मा, सचिन यादव सहित अन्य ने भी उद्बोधन दिया। संचालन संजय बाकलीवाल करते रहे। आज सुबह गांधी भवन से संजय बाकलीवाल और इम्तियाज बेलिम ने फोन घनघनाए और कांग्रेसियों को साइकल रैली के लिए उठाया। महत्वपूर्ण बात यह रही कि आज इस साइकल रैली में कई नए चेहरे दिखे, जिनमें युवा और छात्र भी शामिल थे। आज अलग-अलग चौराहों से कांग्रेस की टोली साइकल रैली के रूप में रीगल तिराहा पर पहुंची और कई चौराहा पर साइकल की टोली खड़ी रही और आगे रैली बढ़ती गई उसमें यह टोली शामिल होती गई और पीछे से कई टोली खसकती रही। बैंड और डीजे की गाड़ी भी साथ चल रही थी। जीतू पटवारी, सत्यनारायण पटेल, सचिन यादव, चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े जैसे नेताओं ने भी साइकल चलाई। सज्जन वर्मा

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें