शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस ने आज एक साथ 24 जगह गोला विरोध का मोर्चा

कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद आज शहर कांग्रेस ने अपने 24 ब्लाक में 24 जगहों पर एक साथ महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अलग-अलग जगह…

कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद आज शहर कांग्रेस ने अपने 24 ब्लाक में 24 जगहों पर एक साथ महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरह से कांग्रेसियों ने विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे के निर्देश पर आज कांग्रेसियों पर विरोध प्रदर्शन का उत्साह दिखाई दिया। संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने बताया कि महूनाका पर बैनर-पोस्टर शकर और अन्य महंगाई के लगाए गए और यहां सिगड़ी जलाकर चाय बनाई गई। यहां पोस्टर पर फीकी चाय 20 रु. की और मीठी चाय 40 रु. की लिखा गया और 10 रु. की चाय को काटा गया। कांग्रेसियों ने पोस्टर पर गडकरी की चाय को भी लिखा और इसके माध्यम से विरोध जताया गया। महंगाई को डायन भी कांग्रेसियों ने बताया।

छावनी के टूटे रोड पर भी कांग्रेसियों ने शकर तौली और लोगों को बताया कि 100 रु. में मुट्ठी भर शकर आने लगी है। शहर की साढ़े 5 विधानसभाओं के 85 वार्डों के अन्तर्गत लगने वाले ब्लॉकों में विधानसभा प्रभारी से लेकर शहर कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन पदाधिकारी, ब्लॉक, मंडलम पदाधिकारी और प्रभारी भी पहुंचे। कांग्रेस ने मुख्य मुद्दा महंगाई का सलवाड़िया, रफीक खान, अनवर दस्तक, सादिक खान, मजहरहुसैन सेठजीवाला, अमजद खान, सुनील यादव, कमलेश पाठक, जैनेश झांझरी, राहुल धाकरे, मुकेश ठाकुर, अंकित दुबे, मिथुन यादव, श्याम यादव, आनन्द कासलीवाल, अभय वर्मा, सुनील यादव, अनुरोध जैन, किरण जिरेती, दीपक मलोरिया रानू, धर्मेन्द्र गेंदर, इम्तियाज बेलिम, राजेश जोशी, हिमांशु यादव, जीतू शिंदेल, स्वप्निल कामले, आफताब खान, प्रकाश महावर कोली, प्रमोद द्विवेदी, प्रकाश पटेल, राहुल निहोरे, हर्ष जैन, शेख शाकिर, संतोष यादव, योगेन्द्र मोर्य, सुवेग राठी, विकास जोशी, विक्रमसिंह सचान, संतोषसिंह गौतम, जतिन थोरात, बलवंत टटवाड़े, अवधेश गर्ग, मधुसूदन भलिका, विजेन्द्रसिंह चौहान, घनश्याम जोशी, नासिर खान, संजय अरोरा, पंकज जैन, अब्दुल वहाब नागोरी, रोहित जोशी, सुनील गोधा सहित अन्य मौजूद थे।

शकर भी लोन पर मिलेगी

कांग्रेस का चुनाव चिह्न बैल जोड़ी था, जब जनसंघ के समय जनसंघी लोग नारा लगाते थे कि कांग्रेस के भूखे बैल खा गए शकर पी गए तेल… और आज भाजपा सरकार है और कांग्रेसी नारे लगा रहे हैं कि भाजपा का महंगा खेल… खा गए शकर पी गए तेल। कांग्रेसियों ने आज राजवाड़ा सहित अन्य जगह लिखा कि अब शकर भी लोन पर मिलेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें