भोपाल से जीतू यादव को भाजपा संगठन ने भाजपा में प्रवेश की हरी झंडी दी और इधर, श्रेय भी विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ले रहे हैं। कल जहां उज्जैन जाकर इस तिकड़ी के साथ जीतू यादव भी पहुंचे थे। वहीं कल भाजपा कार्यालय में भी रमेश मेेंदोला और गोलू शुक्ला पहुंचे थे और साथ में जीतू यादव भी थे। विजेता की तरह मुस्कान लिए मेंदोला शुक्ला के साथ पहुंचे जीतू यादव का भाजपा कार्यालय में स्वागत सुमित मिश्रा ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया और फिर बंद कमरे में चारों भाजपा नेताओं की चर्चा हुई। अगली रणनीति भी बनी। अब इन चारों की रणनीति एमआईसी सदस्य के पद पर और विभाग पर बनी हुई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




