मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

जिला कांग्रेस के दो ब्लॉक गुटबाजी में Lके घोषित होते ही विरोध शुरू

सांवेर विधानसभा का नम्बर 211 है और नियुक्ति में 212 लिख दिया, जिले के शहर और नगर में भी हुई नियुक्तियां सामूहिक इस्तीफे की बात भी सामने आई

कल प्रदेश कांग्रेस ने जिला कांग्रेस में संगठन बदलाव की प्रक्रिया की कुछ जगह नाराजगी भी देखी गई। वहीं सांवेर विधानसभा क्षेत्र 211 है और सूची में 212 क्रमांक लिख दिया गया। यह 212 क्रमांक नागदा जिला उज्जैन का है यह भी चर्चा में बना। भाजपा नेता आईटी सेल के अभिलेष ठक्कर ने इस पर चटकारा भी लिया। जिला में कांग्रेस के 14 ब्लॉक और 3 उपब्लॉक है।

इन 17 में से 15 की नियुक्तियां हो गई और जो दो ब्लॉक क्षिप्रा और बेटमा उपब्लॉक रूके उनको गुटबाजी के रूप में देखा जा रहा है। इधर जिला कांग्रेस के नगर अध्यक्षों की भी घोषणा हुई उसमें भी अभी सांवेर नगर रूका है। वहीं मांगल्या में ध्रुव अवस्थी, गौतमपुरा में देवकरण गुर्जर, हातोद में यशवंत राठौर, बेटमा में वीरेन्द्रसिंह चौहान, देपालपुर में मजीद खान, मानपुर में महेश परमार, महूगांव में विवेक सकोरिया को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस की ओर से संगठन महामंत्री संजय कामले ने की। वहीं ब्लॉक और उपब्लॉक में 17 में से 15 नियुक्तियां हुई।

इनमें देपालपुर में राजेश बड़वाया, गौतमपुरा में मोहन चौधरी, हातोद उपब्लॉक में सुनेरसिंह सोलंकी, बड़ा बंगड़दा नवीन उपब्लॉक में कमल डाबी, मानपुर में रामप्रसाद बारोड़, महू शहर में अमित अग्रवाल, गवली पलासिया में जुगनू धनावत, सिमरोल में राकेश पाटीदार, बड़गोंदा नारायणसिंह पटेल, पिगडम्बर में दौलत पटेल, सांवेर में विक्रम चौधरी, खुड़ैल में अर्जुन पटेल, पालिया में राजेश चौहान, कछालिया में पवन पटवारी, मांगलिया में महेश पंचौली को बनाया गया है। नवीन उपब्लॉक भी बनाए गए हैं, इन ब्लॉकों में घोषणा सीधे जीतू पटवारी के हस्ताक्षर से हुई है। आम्बेडकर नगरी महू धार लोकसभा में भी आती है इसलिए इसकी जानकारी धार के जिम्मेदारों को भी भेजी गई है। महू में भी जमकर विरोध नियुक्तियों का हो रहा है, इस्तीफों की बात भी सामने आई है, वहीं अन्य जगह से भी नियुक्तियों का विरोध दिखाई देने लगा है, आज और विरोध के स्वर गुंजने की संभावना बताई गई है। जिला कांग्रेस में लम्बे समय से पुराने ब्लॉक अध्यक्ष ही काम कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में ब्लॉक और मंडलम तक बदलने की कवायद चल रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के बनने के बाद कल प्रदेश कांग्रेस ने जिले के सभी ब्लॉक और उपब्लॉक के साथ नगर अध्यक्षों में भी बदलाव किया। इसी बदलाव की बयार में आम्बेडकर नगरी महू से भी 5 नगर अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे थे, जिनमें दिनेश पंचोली, अमित अग्रवाल, आनन्द गोगलिया, बब्बू खान, मोहन अग्रवाल प्रमुख थे। कल अमित अग्रवाल की अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हुई तो दूसरे दावेदार दिनेश पंचोली और उससे संबंधित कांग्रेसी नाराज हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक इन नाराज लोगों ने इस्तीफे देने तक की बात कही है। इधर इस मामले में जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि अभी उनके पास कोई इस्तीफा नहीं आया है।

किसी ने अगर वाट्सएप पर डाला हो तो बात अलग है। वानखेड़े के अलावा संगठन महामंत्री डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि यह संगठन का अंदरुनी मामला है और सभी के साथ बैठकर संगठन मामले को ठीक कर लिया जाएगा। यह नियुक्तियां भोपाल से हुई है और सबकुछ ठीक हो जाएगा। इधर इस्तीफा देने में कई युवा, सेवादल, मुख्य कांग्रेस और अल्पसंख्यक नेता भी बताए जा रहे हैं। इस्तीफा देने वालों का दावा है कि 100 से अधिक लोगों ने इस्तीफा जिला अध्यक्ष को भेजा है।

वार्ड 1, 2, 3, 4, 7 के पदाधिकारियों के इस्तीफे की भी जानकारी दी जा रही है और दावा 100 लोगों के इस्तीफे का किया जा रहा है, लेकिन लिखित में इस्तीफा अभी तक जिला कांग्रेस के पास नहीं पहुंचा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें