सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का सुमित मिश्रा को पलटवार पत्र

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा था। जिसमें आशंका व्यक्त की गई थी जिसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे ने पलटवार…

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा था। जिसमें आशंका व्यक्त की गई थी जिसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे ने पलटवार पत्र में कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 12 सितम्बर के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता से पहले ही आपकी चिंता बढ़ गई है, यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंदौर जैसे प्रतिष्ठित शहर को आपके जैसा निम्न भाषा और विचार का सत्तारूढ़ पार्टी को अध्यक्ष मिला है। आपके पत्र में 50 हजार युवाओं की व्यवस्था को लेकर जिस प्रकार की चिंता व्यक्त की गई है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपको इंदौर के विद्यार्थियों और युवाओं की बढ़ती भागीदारी से भय बैठ चुका है। यह कार्यक्रम केवल किसी राजनीतिक सभा के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं पर संवाद के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है किंतु आपकी पार्टी और आपकी सरकार लगातार छात्रों की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही हैं, यह साफ आभास होता है। वानखेडे ने सुमित मिश्रा को पत्र में बताया कि नेहरू स्टेडियम में स्वच्छता कॉन्सर्ट,बलिदान दिवस समारोह, शौर्य कुंभ, नगर स्थापना वर्षगांठ के आयोजन हो चुके है। सभी आयोजनों में भीड रही है, यह आयोजन भी बड़ा ही होना है। वानखेडे ने सुमित मिश्रा से आग्रह किया है कि वे अपनी छोटी मानसिकता त्यागकर नेहरू स्टेडियम की परमिशन राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए सहयोग करें और राहुल गांधी का दिल खोलकर इन्दौर आगमन पर स्वागत करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें