मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बाद आज शहर अध्यक्ष दिल्ली में तलब

रिपोर्ट कार्ड पर हुई चर्चा, आगामी चुनाव में देना है विजय का परिणाम

कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर अ.भा. कांग्रेस संगठन महामंत्री वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस के अन्तर्गत लगने वाले सभी जिला और शहर अध्यक्षों को कल बारी-बारी से बुलाकर उनकी रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा की। कांग्रेस संगठन ने भी भाजपा की तर्ज पर एप बना रखा है और उस एप पर सभी शहर और जिला अध्यक्षों को रिपोर्ट कार्ड सबमिट करना होता है। कल जहां करीब 38 जिला अध्यक्षों की बैठक दिल्ली में हुई थी जिसमें इंदौर के जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी शामिल हुए थे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट कार्ड पेश की थी। वेणुगोपाल ने यही कहा कि पहले से ठीक संगठन का काम चल रहा है। भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार मुद्दे उठाए जाए, कोई भी जनता का मुद्दा छूटे नहीं और आगामी चुनाव में अच्छे परिणाम कांग्रेस को देना है। इन्दिरा भवन कांग्रेस दिल्ली मुख्यालय पर कल के बाद आज भी प्रदेश के शहर और जिला अध्यक्षों की बैठक हो रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे आज वेणुगोपाल के समक्ष रूबरू हो रहे हैं और एप पर दी गई जानकारी के अलावा सीधी चर्चा भी संगठन मुद्दों पर कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें