जिला कांग्रेस ने अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में जिले के 18 ब्लॉकों में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल और चीनी, आटा, तेल, गैस टंकी के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर चीनी और गन्ना लेकर प्रदर्शन करते नजर आए, तो कहीं गैस सिलेंडर के साथ विरोध जताया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि यह सरकार सिर्फ आम जनता को ठगने का काम कर रही है। वहीं संगठन महामंत्री दौलत पटेल ने भी सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित किया था कि महंगाई के खिलाफ हर ब्लाक में बैनर-पोस्टर हाथ में लेकर प्रदर्शन करें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




