जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा की सहमति से जिला इकाई में अलग- अलग स्तर की नियुक्ति की घोषणा की। इनमें विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य जिसमें केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष और प्रदेश के नेताओं को भी शामिल किया। वहीं जिला कार्यसमिति के सदस्यों की भी घोषणा की। जिला कार्यसमिति में 62 सदस्यों को शामिल किया गया। कुल मिलाकर तीनों स्तर की नियुक्ति में अम्बार लगा दिया गया। जिले की चार विधानसभाओं से सभी का समावेश वरिष्ठ नेताओं से लेकर अन्य का किया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




