मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

जनप्रतिनिधियों ने ब्रिज से राह बनाई आसान केन्द्रीय मंत्री शेखावत इंदौर आकर पीथमपुर पहुंचे भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला द्वारा दो करोड़ की लागत से निर्मित चन्द्रभागा ब्रिज से हरसिद्धि ब्रिज तक बनाई गई सड़क का शुभारंभ किया गया। अब मोती तबेला जाने वाले…

पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला द्वारा दो करोड़ की लागत से निर्मित चन्द्रभागा ब्रिज से हरसिद्धि ब्रिज तक बनाई गई सड़क का शुभारंभ किया गया। अब मोती तबेला जाने वाले मार्ग को बेहतर कनेक्टिवीटी इस चन्द्रभागा पुल से हरसिद्धी ब्रिज तक मार्ग से हुई है। इस योजना में केन्द्र की सहायता राशि भी मिली है। शुभारंभ कर दिया गया, लेकिन अभी भी बचा हुआ कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग पर यूटिलिटि डालने का कार्य एवं फुटपाथ निर्माण का कार्य शेष होकर कार्य होरहाहै। इस मार्ग से पंढरीनाथ और हरसिद्धि पर यातायात का दबाव कम होगा। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत आज सुबह इंदौर विमानतल पर पहुंचे, तो उनकी अगवानी करने नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, दीपक जैन टीनू, विशाल यादव, नागेश पंवार, पवन पंवार सहित अन्य पहुंचे। विमानतल वीआईपी लाउंज में रूकने के बाद शेखावत यहां से पीथमपुर इंडस्ट्रीज एरिया में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए। आज दोपहर में वापस दिल्ली केन्द्रीय मंत्री रवाना हो जाएंगे वे केवल पीथमपुर कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें