सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

माहेश्वरी महासभा के चुनाव में इंदौरियों का भी सूरत निकलना शुरू

माहेश्वरी समाज की सुप्रीम इकाई माहेश्वरी महासभा के चुनाव कल देश के 5 अलग-अलग शहरों में होना है, जिसमें भिलवाड़ा, मथुरा, कोलकाता, ओरंगाबाद और सूरत में वोट डाले जाएंगे। 5…

माहेश्वरी महासभा के चुनाव में इंदौरियों का भी सूरत निकलना शुरू

माहेश्वरी समाज की सुप्रीम इकाई माहेश्वरी महासभा के चुनाव कल देश के 5 अलग-अलग शहरों में होना है, जिसमें भिलवाड़ा, मथुरा, कोलकाता, ओरंगाबाद और सूरत में वोट डाले जाएंगे। 5 अलग-अलग क्षेत्रों में अंचल के मुताबिक वोटिंग होगी। कुल 1050 मतदाता इन 5 जगह पर मत डालेंगे। इंदौर सहित कई स्टेट के मतदाता जो मध्यांचल के हैं वे सूरत में वोटिंग करेंगे। इंदौर और पश्चिमी म.प्र. के 46 मतदाता और उनके समर्थकों का कल से ही सूरत निकलना जारी है। आज सुबह भी स्कीम नं. 71 के एक गार्डन से नाश्ता कर माहेश्वरी समाजजन वाहन से सूरत के लिए निकले। मुख्य मुकाबला 4 पदों के लिए हो रहा है, जिनमें अध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष है। वहीं 5 अंचल के उपसभापति और उपमंत्री का चुनाव भी हो रहा है। कल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और पांचों ही अंचल में शाम 4 बजे से गिनती शुरू होगी। संभावना है कि शाम को परिणाम भी आ जाएगा। इधर एक कार्यसमिति सदस्य को सदस्यता बेदखल करने के बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा था उन्हें भी बहाल किया गया। साथ में ट्रस्ट के मतदाताओं को लेकर भी न्यायालय ने निर्णय दिया है। न्यायालय ने अवमानना की चेतावनी भी दी है, जो मामला चर्चा में बना हुआ है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें