रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लालवानी की मौजूदगी में हुआ मिलन

ग्रामीण से भी पहुंचे समर्थक, सांसद ने एलईडी पर दिया विकास का ब्योरा

लालवानी की मौजूदगी में हुआ मिलन
सांसद शंकर लालवानी के ओल्ड पलासिया कार्यालय में दीपावली मिलन

सांसद शंकर लालवानी के ओल्ड पलासिया कार्यालय में दीपावली मिलन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अहिल्या उत्सव समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी पहुंचे। अध्यक्ष अशोक डागा ने सांसद शंकर लालवानी का स्वागत किया। इंदौर शहर के अलावा ग्रामीण से भी समर्थक इस मिलन में पहुंचे थे। अन्नकूट भोज का आयोजन भी हुआ। कई बार लालवानी भी भोज परोसते दिखाई दिए।

कमल और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के चित्र वाली रंगोली भी उकेरी गई थी। अन्नकूट प्रसादी को समरसता भोज का नाम भी दिया गया। सांसद शंकर लालवानी ने एलईडी स्क्रीन पर इंदौर के संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का प्रस्तुतिकरण भी कराया। मंत्री, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 2