मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

इंदौर की खुशबू ने ब्राजील में पेश किया शोध पत्र

रेनेसां विश्वविद्यालय की विधि संकाय की सहायक प्राध्यापक खुशबू इसरानी ने ब्ऱाजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड द राइट टू प्राइवेसी’…

रेनेसां विश्वविद्यालय की विधि संकाय की सहायक प्राध्यापक खुशबू इसरानी ने ब्ऱाजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड द राइट टू प्राइवेसी’ विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनके शोधपरक व्याख्यान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली। ‘विधि के रूपांतरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका: चुनौतियाँ एवं शेष कार्यसूची’ विषय पर आयोजित इस विश्व कांग्रेस का नेतृत्व पेरू के प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ डॉ. जॉर्ज आइजैक टोरेस मैनरिक ने किया। सम्मेलन में विश्व के 27 देशों से आए 120 से अधिक विधि विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विधि व्यवस्था से जुड़े समकालीन मुद्दों पर विचार- विमर्श किया।

किया गया है। मंच के अनुसार जिला न्यायालय परिसर में स्थित

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें