रविवार, 8 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कपड़ा व्यापारियों को विजयवर्गीय ने समझाया ‘श्री’ का मतलब

शहर के होलसेल कपड़ा बाजार में कपड़ा मार्केट मित्र मंडल द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। उन्होंने कपड़ा व्यापारियों को लक्ष्मी पुत्र…

कपड़ा व्यापारियों को विजयवर्गीय ने समझाया ‘श्री’ का मतलब

शहर के होलसेल कपड़ा बाजार में कपड़ा मार्केट मित्र मंडल द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। उन्होंने कपड़ा व्यापारियों को लक्ष्मी पुत्र कहते हुए संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने ‘श्री’ का मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा श्री यानि कीर्ति,यश और इज्जत अगर होगी तो लक्ष्मी माँ की कृपा आप पर सदैव रहेगी। विजयवर्गीय ने गत वर्ष इस आयोजन में सभी से धोती और कुर्ता पहनने के लिए कहा था, जिसके बाद कल कई व्यापारी धोती-कुर्ता पहने नजर आए। उक्त जानकारी कैलाश मूंगड़ ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 8 November 2026, पृष्ठ 3