रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पर्यटन विभाग निर्माण की लीपापोती के बाद बना रहा है योजना: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी योजना के घोटाले एवं घटिया निर्माण कार्य की लीपापोती खातिर पर्यटन विभाग गांधी हॉल को लेकर योजना बना रहा…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी योजना के घोटाले एवं घटिया निर्माण कार्य की लीपापोती खातिर पर्यटन विभाग गांधी हॉल को लेकर योजना बना रहा है। स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत लगभग 27 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करके गांधी हॉल को सजाया संवारा गया था, अन्य कार्य किए गए थे मतलब गांधी हॉल की योजना बनाई गई थी। पर्यटन विभाग के निर्माण कार्य को लेकर शिकवा शिकायतें चल रही है। महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा नेताओं ने शिकायतें की है।

व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि फिर मप्र सरकार का पर्यटन विभाग इसे अधिग्रहण करके 20 करोड़ से अधिक राशि खर्च क्यों कर रहा है। मतलब मप्र सरकार स्वीकार कर रही है कि घटिया निर्माण कार्य किया गया। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत जहां जहां काम हुए वहां वहां घोटाले छुपाने खातिर अब लगातार लीपापोती की जा रही है।

एरोड्रम थाने के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण करके स्मार्ट सिटी योजना घोटाले को दबाया गया कारण सारे निमार्ण कार्य नष्ट हो चुके हैं। बड़ा गणपति क्षेत्रों में मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य करके घोटाले को दबाया गया।

अन्य जगहों पर कैसे कैसे काम हुए सबको पता है पर गांधी हॉल एवं नेहरू पार्क तो सीधे सीधे सबूत था और अब गांधी हॉल मप्र पर्यटन विभाग ले रहा है काम होंगे मतलब स्मार्ट सिटी योजना का घोटाला खत्म किया जा रहा है। उक्त पूर्ण जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी द्वारा दी गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 2