गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेस कल दोपहर में करेगी बैठक

भोपाल मार्च के अलावा मतदाता सूची, एप के मुद्दे पर होगी चर्चा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने बताया कि कल 19 नवम्बर को शहर कांग्रेस की गांधी भवन में दोपहर 1 बजे से बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के इंदौर में रहने वाले पदाधिकारी, सभी मोर्चा संगठन पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक, मंडलम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

महिला संगठन, युवक कांग्रेस, भाराछासं, सेवादल भी बैठक में मौजूद रहेंगे। 26 नवम्बर को भोपाल में जो मार्च आयोजित किया गया है उस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक होगी। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम जो चल रहा है उसे लेकर भी चर्चा की जाएगी। खासतौर से मतदाता सूची में ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों की जिम्मेदारी और बढ़ाई जाएगी।

आब्जर्वर आरिफ नसीम खान भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 3