स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में इंदौर शहर की दूरी पर कांग्रेस ने कल सोये हुए महापौर और निगम अधिकारियों को जगाने के लिए झांझ-मंजीरे बजाए और साथ में सद्बुद्धि देने का गीत भी गाया।
कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे कल शाम जीतू पटवारी के कार्यक्रम में मौजूद थे इसलिए वे राजवाड़ा कार्यक्रम में कुछ देरी से पहुंचे थे, उसके पहले कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने कार्यक्रम शुरू करवा दिया था। चिन्टू चौकसे ने कहा कि इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण में 8 साल तक बेताज बादशाह रहा और इस बार इंदौर शहर पिछड़ गया।
स्वच्छता जोड़ी में दूसरे स्थान पर आकर टिक गया और सुपर लीग में कोई स्थान इंदौर को नहीं मिला। सीधा-सीधा चिन्टू चौकसे ने इस नाकामी के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम के अधिकारियों को दोषी बताया। चौकसे ने कल भी महापौर को पनौती बताया और कहा कि पनौती बोलने के पीछे पर्याप्त कारण है।
पहले पटेल नगर कुएं की घटना में भी 36 लोगों की मृत्यु हुई थी और फिर भागीरथपुरा की घटना में भी 36 लोगों की मौत हो गई और अभी इंदौर में अल्प वर्षा हुई है और पानी की कमी का दोष भी महापौर के मत्थे चौकसे ने मढ़ा।
चिन्टू चौकसे, राजेश चौकसे, अमन बजाज, संजय बाकलीवाल, अर्चना जायसवाल, रफीक खान, अनवर दस्तक, सादिक खान, अमित पटेल, सुदामा चौधरी, देवेन्द्रसिंह यादव, बंटी बदलानी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



