विधानसभा एक के वार्ड 14 स्थित अम्बिकापुरी के रहवासी क्षेत्रीय परेशानियों के चलते सड़क पर उतर गए। उन्होंने नारेबाजी भी की और अम्बिकापुरी दूसरा भागीरथपुरा बन जाएगा यह चेतावनी भी दी। क्षेत्र में नलों और बोरिंग से गंदा पानी आने की शिकायत मिल रही है।

अम्बिकापुरी और उसके एक्सटेंशन के रहवासी कल आक्रोशित नजर आए।
करीब 50 रहवासी पार्षद के खिलाफ सक पर उतर गए। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्रीय पार्षद अश्विन शुक्ला उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं करते है। दरअसल क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, ड्रेनेज का गंदा पानी घरों में आ रहा है एवं पीने के पानी के साथ मिल रहा है। रहवासियों ने कहा कि हमारा क्षेत्र दूसरा भागीरथपुरा बन जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भागीरथपुरा में दूषित जल के कारण कई लोगों की जानें चली गई थी। आक्रोशित रहवासी पार्षद पर भी जमकर बरसे और कहा कि वे शिकायत पर आते है और आश्वासन देकर चले जाते है। बीते तीन वर्षों से यह समस्या बनी हुई है।
रहवासियों ने हल्ला मचाया तो जागे पार्षद
कल अम्बिकापुरी के रहवासी जैसे ही पार्षद के खिलाफ मुंह खोलने लगे और मीडिया के सामने आए तो आज सुबह क्षेत्रीय अश्विन शुक्ला रहवासियों के बीच पहुंच गए और उन्होने सभी गलियों का भ्रमण किया। अब देखना होगा कि रहवासियों की समस्या का निराकरण कब तक होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



