विधानसभा एक के जिंसी क्षेत्र में कल मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया और जब इस शिविर में क्षेत्र की जनता ने समस्याएं बताना शुरू की तो खुद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कई लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से समस्या पर चर्चा कर हल करने की बात भी कही। इस दौरान इस विघानसभा के भाजपा पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



