मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

इंदिरा एकता नगर में बगीचे के लिए सुरक्षा बाउंड्रीवाल तैयार

अब हरियाली और सौंदर्यकरण के साथ सुविधाएं जुटाने की बारी

न.प्र.)। विधानसभा 5 में वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत इंदिरा एकता नगर क्षेत्र में रहवासियों की मांग पर सर्विस रोड के पास पिपलियाहाना रोड पर शिव मंदिर के पास आकर्षक बगीचे के लिए चारों ओर सुरक्षा बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं अब इस नवीन बगीचे में क्षेत्र की जनता के लिए जन सहयोग से हरियाली अभियान के साथ सैकड़ों एक से बढ़कर एक फलदार और छायादार पेड़ – पौधे लगाकर बगीचा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा सौंदर्यकरण और सजाने संवारने के कार्य भी किए जाएंगे। साथ ही इस नवीन बगीचे में आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं भी जुटाई जाएगी। लगाई जाएगी। गौरतलब है कि इसी साल मार्च-अप्रैल में भूमि पूजन के बाद विधायक महेंद्र हार्डिया और क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल द्वारा क्षेत्र की जनता की मांग पर सर्व सुविधा युक्त बगीचा बनाने के लिए लगातार प्रयास कर ग्रीन बेल्ट की खाली जगह पर शिव मंदिर के पास आकर्षक बगीचे के लिए सर्वप्रथम सुरक्षा बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया। उसके ऊपर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने लिए लोहे की जालियां भी लगाई गई। वहीं अब हरियाली के लिए यहां निगम और जन सहयोग से पेड़-पौधे लगाने का काम भी शुरू किया जा रहा है। साथ ही सुविधाओं में विस्तार कर बैठक व्यवस्था के लिए बेचें लगाने और पाथवे निर्माण भी किया जाएगा। यही नहीं लाखों रुपए खर्चकर तैयार बगीचे में रोशनी के लिए लाइटिंग लगाने का प्रावधान भी रखा गया है। साथ ही विधायक महेंद्र हार्डिया के सहयोग से जिम के आधुनिक उपकरण लगाकर स्वास्थ्य सेहमंद रखने के लिए जिम के उपकरण लगाने की सुविधा भी देने की तैयारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें