शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

भाजपाइयों की सुबह वृद्धजन सेवा और शाम को नमो चाय सेवा स्टॉल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सेवा आयोजन कर रही है। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज सुबह भाजपा पिछड़ा…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सेवा आयोजन कर रही है। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज सुबह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा परदेशीपूरा वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धों के बीच सेवा आयोजन चलाया। पिछड़ा वर्ग के निखिल सोनी ने बताया कि वरिष्ठ भाजपाइयों की मौजूदगी में आज सुबह वृद्धजनों का सम्मान किया गया। भजन और गीतों की प्रस्तुति का आयोजन भी हुआ। अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने बताया कि मोर्चा द्वारा शाम 4:30 बजे राजवाड़ा पर नमो चाय सेवा का स्टॉल लगाकर आमजनों को निशुल्क चाय पिलाई जाएगी। चाय को मोदी सरकार की योजनाओं के नाम दिए गए है। योजना के अनुसार ही चाय की खासियत भी रहेगी। आयुष्मान भारत चाय – फीकी चाय, उज्ज्वला चाय – केसर युक्त चाय जैसे नाम दिए गए है। इन दौरान जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों की मौजूदगी सुबह वृद्धा आश्रम में रही और शाम को राजवाड़ा चाय स्टॉल पर भी रहेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें