शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

इलाज में नहीं मिल रही है गरीबों को सहायता-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि शासन द्वारा गरीबों के इलाज के लिए सहायता राशि दी जाती है, कई प्रकरण ऐसे दिख रहे हैं जिनमें सहायता राशि के…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि शासन द्वारा गरीबों के इलाज के लिए सहायता राशि दी जाती है, कई प्रकरण ऐसे दिख रहे हैं जिनमें सहायता राशि के लिए गरीबों को भटकना पड़ रहा है, यहां तक कि 25 हजार की मदद के लिए भी गंभीर मरीज परेशान हो रहे हैं। चौरसिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह सरकार के समय गरीबों के लिए बीमारी सहायता कोष शुरू किया गया था। पूर्व की सरकारें भी सहायता दे रही थी, लेकिन अभी मरीजों को सहायता नहीं मिल रही है। चौरसिया ने यहां तक कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि भी गरीबों को सहायता के प्रकरण भेज रहे हैं, फिर भी सहायता नहीं मिल रही है, जनप्रतिनिधि भी बेबस है, जबकि शासन द्वारा डेढ़ लाख से 20 लाख की चिकित्सा सहायता का प्रचार किया जा रहा है। कई मरीजों को मंत्रालय के भी चक्कर लगाना पड़ रहे हैं, विधायकों से फोन लगवाना पड़ रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें