जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू दीवान ने चेतावनी दी है कि इंदौर में कई वर्षों से कांग्रेस को जिंदा रखने वाले निष्ठावान कांग्रेसियों को राहुल गांधी से मिलवाने का काम किया जाए, यह मांग पहले भी की गई थी। अगर जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हमारे नेता राहुल गांधी से नहीं मिलवाया तो राहुल गांधी की गाडी के आगे लेट जाएंगे, लेकिन राहुल गांधी से मिलेंगे जरूर। राहुल राहुल गांधी से जमीनी कांग्रेस निहोरे ने कहा कि बडे वरिष्ठ नेताओं से निष्ठावान कार्यकर्ताओं से उनको मिलवाया नहीं जाता है जिससे कि निष्ठावान जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से निष्ठावान कांग्रेसजनों ने यह मांग की है कि अगर निष्ठावान जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से मिलवाया नहीं गया तो विरोध स्वरूप निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी की कार के आगे लेटकर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




