शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

भाजपा पार्षद को न्याय नहीं तो दूसरों को कैसे -आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव ने भाजपा की कार्यशैली पर तंज कसा और कहा कि जब भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर बदमाशों ने…

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव ने भाजपा की कार्यशैली पर तंज कसा और कहा कि जब भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर बदमाशों ने हमला बोला था और पुत्र को उनकी माता के सामने नग्न किया था और जब पार्षद को ही भाजपा न्याय नहीं दे सकी तो पार्षद कमलेश कालरा को न्याय के लिए अहिल्या प्रतिमा पर माता के समक्ष धरना पर बैठना पड़ा था, गिरते पानी में वे न्याय की गुहार कर रहे थे। जब भाजपा अपने पार्षद के साथ ही न्याय नहीं कर पाई है तो आम जनता के साथ क्या न्याय होगा। केन्द्र सरकार से लेकर नगर निगम तक भाजपा की सरकार है इसलिए भाजपा नेता सत्ता के नशे में मदमस्त हो गए हैं। कई लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। अनुराग यादव ने कहा कि सत्ता और संगठन का इस्तेमाल न्याय के लिए होना चाहिए। आम जनता को इसका लाभ होना चाहिए। यादव ने यहां तक कहा कि मामला कमलेश कालरा का नहीं बल्कि इंदौर की जनता के भरोसे का है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें