दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कई इलाकों में ‘थैंक्यू राहुल गांधी' के होर्डिंग्स लगाए हैं। संगठन ने इस इस्तीफे को छात्रों के लंबे संघर्ष और राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उधर महाराष्ट्र में भाजपा ने धन्यवाद मोदीजी अभियान शुरू किया है। इस अभियान में भाजपा सरकार द्वारा युवाओं, विद्यार्थियों के लिए किए गए कार्यों के लिए मोदीजी को धन्यवाद दिया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




