मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। रीवा में 15 घंटे की लगातार बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बीहर नदी के तट से कुछ दूरी पर स्थित गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह का घर भी पानी से घिर गया और परिवार घर में कैद हो गया। मप्र में नर्मदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। मैहर व डिंडौरी में भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी घोषित करना पड़ी। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम से डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना, छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। विंध्य के 6 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। 100 से ज्यादा मकानों-दुकानों में पानी घुस गया। रीवा के कई इलाकों में सड़कों पर 2-3 फीट तक पानी जमा हो गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




