शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

होस्टल हादसे पर कब लेंगे सबक- कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने बयान जारी कर कहा कि दिल्ली होस्टल हादसे में सरकार और प्रशासन के अलावा नगर निगम कब सबक लेगा। कई बेसमेंट में कोचिंग सेंटर…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने बयान जारी कर कहा कि दिल्ली होस्टल हादसे में सरकार और प्रशासन के अलावा नगर निगम कब सबक लेगा। कई बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। कई कोचिंग सेंटर ऐसे भी हैं जो सुबह से शुरू होकर रात तक चलते हैं। कुछ कोचिंग सेंटर तो रविवार को भी संचालित होते हैं। पहले भी कागजी कार्रवाई कोचिंग सेंटर के खिलाफ की गई थी। अब फिर से निगम और प्रशासन कागजी कार्रवाई शुरू करेगा। ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। द्विवेदी ने यहां तक कहा कि कई सैकड़ों होस्टल ग्रीन बेल्ट पर कानून के विरोध में बने हैं, इनमें विष्णुपुरी इंद्रपुरी, बसंत पुरी से लेकर पिपल्याराव, भंवरकुआं, आदि क्षेत्रों में सैकड़ों होस्टल बने हुए हैं और तो और नियम कायदे कानून को धता बताकर राजनीतिक संरक्षण में चल रहे हैं। द्विवेदी ने सीधे सीधे आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं तथा संघी भाजपाईयों के ये होस्टल है और प्रशासनिक अधिकारियों को भी पता है पर कार्यवाही नहीं होती।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें