सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस नेता के मांग पत्र पर बढ़े हेरिटेज ट्रेन के फेरे

झेडआरयूसीसी सदस्य और शहर कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने पश्चिमी रेलवे इंदौर मंडल के रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर हेरिटेज ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग की थी।…

झेडआरयूसीसी सदस्य और शहर कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने पश्चिमी रेलवे इंदौर मंडल के रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर हेरिटेज ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग की थी। बाकलीवाल ने पत्र में लिखा था कि ट्रेन केवल शनिवार-रविवार चल रही है और इसी कारण उसमें एक से डेढ़ महीने की वेटिंग चल रही है। पर्यटन के शौकीन लोग ट्रेन में बुकिंग नहीं होने के कारण पातालपानी सहित अन्य जगह के प्राकृतिक सौन्दर्य का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जब पत्र लिखा गया था तभी बताया गया था कि एक महीने से अधिक समय की बुकिंग हो चुकी है, आज इस मामले में संजय बाकलीवाल ने बताया कि रेलवे और मंडल प्रबंधक डीआरएम ने मांग मानते हुए अब ट्रेन को सप्ताह में दो दिन के बजाए 5 दिन चलाने की मांग स्वीकार कर ली है। अब यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार चलेगी, जिससे एक से डेढ़ माह की बुकिंग में कमी आएगी और कुछ दिनों के बाद यह ट्रेन सामान्य चलने लगेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें