सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

हरीश चौधरी और जीतू पटवारी ले रहे हैं बैठकें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम राहुल गांधी का 19 सितम्बर को होना है। एक तरफ कांग्रेस एक लाख के बाद डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन का जश्न मना चुकी है और अभी भी…

छात्रों की गूंज कार्यक्रम राहुल गांधी का 19 सितम्बर को होना है। एक तरफ कांग्रेस एक लाख के बाद डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन का जश्न मना चुकी है और अभी भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बैठक-बैठक खेल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर डेरा डाल रखा है, वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी इंदौर में ही है। सहप्रभारी उषा नायडू तो पहले से इंदौर में हैं। सभी वरिष्ठ नेता लगातार बैठक ले रहे हैं। कल भी सांवेर और राऊ विधानसभा की बैठक के दौर चले। इनमें चिन्टू चौकसे, विपिन वानखेड़े, रणविजयसिंह लोचलन सहित अन्य मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों की मौजूदगी में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन की बात की गई है, जश्न भी हो गए, लेकिन अभी तक राहुल गांधी छात्रों से कहां बात करेंगे वह जमीन तय नहीं हुई है। पटवारी कह रहे हैं सड़क पर ही हम कार्यक्रम कर लेंगे, लेकिन इतनी बड़ी सड़क इंदौर में कहा कि कांग्रेस जो रजिस्ट्रेशन बता रहे हैं और आने वाले दिनों में जो रजिस्ट्रेशन होना है उन्हें बैठाएंग कहा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें