शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव ने विधानसभा 4 के वार्ड 67 सेठी नगर, बाल्दा कालोनी, बारह भाई और छत्रीबाग में जनसमस्या का मुद्दा उठाया। यादव ने कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र में हल्लाबोल पोल खोल अभियान चलाकर विगत कुछ दिनों से नहीं आ रहे पानी का मुद्दा उठाया, ड्रेनेज लाइन कई जगह चौक है, कचरे के ढेर पड़े हुए हैं, जिससे बीमारियां फैल रही है। यादव ने कहा कि इस मामले में झोन अधिकारी को फोन भी मौजूद थे। लगाया गया। पहले ही महंगाई बढ़ी है, शकर के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं, बिजली के बिल भारी भरकम आ रहे हैं। यादव ने कहा कि जल्द वार्ड 67 की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो झोनल कार्यालय का घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो चक्काजाम किया जाएगा। देवेंद्रसिंह यादव, लवेश यादव, मुकेश बड़के, दीपक यादव, सलीम खान, धर्मेंद्र कटारिया, नीतीश भारद्वाज, महेंद्रसिंह यादव, मंजुला सोनी, सीमा यादव, शैलेंद्र कर्व, देवेन्द्र जोशी सहित अन्य
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




