शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

गुरु गोविंदसिंहजी का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के पूर्व इंदौर संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो आडियो-वीडियो वायरल हुआ है उसमें कानपुर के भाजपा कार्यकर्ता अजय द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह…

कांग्रेस के पूर्व इंदौर संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो आडियो-वीडियो वायरल हुआ है उसमें कानपुर के भाजपा कार्यकर्ता अजय द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय टिप्पणी की गई है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि वायरल वीडियो में एक भाजपा नेता खुद को 'भारत सरकार से' बताकर आरोपी की खुलेआम पैरवी कर रहा है और प्रशासन से ‘मामले को रफा-दफा' करने की बात कर रहा है। श्री गुरु गोविंद सिंह जी सम्पूर्ण मानवता के आदर्श, त्याग और बलिदान के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा और फिर सत्ता के नाम पर अपराधी को बचाने का प्रयास सिख समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश की धार्मिक भावनाओं पर गहरा आघात है। इस घटना से सिख समाजजनों में रोष है। गुरु के खिलाफ अनर्गल बाते करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग राजपाल ने की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें