बडवानी में गायक मो. रफी की 46वीं पुण्यतिथि अवसर पर शहर के मध्य झंडा चौक में मो. रफी के तराने गूंजे। सालों साल से रफी को याद कर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। क्लब अध्यक्ष मो. रफीक ने गाने की शुरुआत की। रफीक पेंटर, प्रियंका नागराज, एम.एल.काग, राधे यादव, योगेश भिसे, परवेज प्रिंस, नरेंद्र भिसे, हसीम खान ने प्रस्तुतियां दी। बड़वानी विधायक अतिथि थे। मोहम्मद रफीक मंसूरी, प्रवीण सोनी, राजेश राठौड़, पवन नागराज ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




