शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

लाखों की संख्या में गर्भपात कीट का जवाब दे शासन -कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा विधायक उषा ठाकुर के सवाल का जवाब शासन को देना चाहिए। ठाकुर ने प्रश्न उठाया था कि लाखों की संख्या…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा विधायक उषा ठाकुर के सवाल का जवाब शासन को देना चाहिए। ठाकुर ने प्रश्न उठाया था कि लाखों की संख्या में गर्भपात कीट कैसे मिली, क्यों आईं, और इसके क्या कारण है। द्विवेदी ने कहा कि शायद विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर को जानकारी नहीं है कि इंदौर एक मेडिकल हब है और भारत में सबसे अधिक मेडिकल दवाईयां सामग्रियां आदि यहां से अन्य जगहों पर जाती है। अवैध एवं वैध दोनों तरीके से यहां सामग्रियों का निर्माण एवं विक्रय किया जाता है। शासन को स्पष्ट करना चाहिए कि यह अवैध है कि वैध। यहां ही इसकी खपत होती या अन्य जगहों पर भेजने खातिर मंगवाई गई है। व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि सत्तासीन दल का विधायक एवं पूर्व मंत्री ने कुछेक दिनों पहले यह आरोप लगाया था कि मप्र में गरबा महोत्सव पश्चात 4 लाख से अधिक युवतियां लापता हो जाती है और साढ़े नौ लाख से अधिक बच्चों को जन्म देती है और विधर्मीयों के साथ चली जाती है ऐसे में नौ लाख से अधिक गर्भपात की कीट का गरबा महोत्सव के या नवरात्रि पर्व पहले इंदौर में मिलना क्या उनके आरोप की पुष्टि या सही नहीं साबित करता है या यह संयोग है। कांग्रेस इस आरोप का जबाब सरकार से मांगती है तथा महिलाओं युवतियों पर शंका करने वाली मानसिकता वाली विधायक का पक्षधर भाजपा भी है यह भाजपा दल से भी जानना चाहती है। उक्त पूर्ण जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें