राहुल गांधी के रिजनल पार्क क्षेत्र में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ‘गूंज ऑफ यूथ’ का आयोजन कल 18 सितंबर को अभिनव कला समाज गांधी हॉल में रखा है। कांग्रेस नेता युवा और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, परीक्षा परिणाम एवं भर्ती में देरी, युवाओं के अवसर, कौशल विकास, उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, नीट, व्यावसायिक शिक्षा सहित छात्र-युवा वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद प्रस्तावित है। आयोजन से अमित चौरसिया, सरफराज अंसारी सहित अन्य जुड़े हैं। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सहप्रभारी उषा नायडू, कमलेश्वर पटेल, सचिन यादव, मुकेश नायक, चिन्टू चौकसे, विपिन वानखेड़े, राजेश चौकसे, विक्रमसिंह सचान, अमित पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




