शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

बदनावर में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट सावित्री-सोमानी की जुगलबंदी ने बढ़ाई हलचल…

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज, पूर्व जिलाध्यक्ष की अचानक बढ़ी सक्रियता के क्या हैं मायने

बदनावर में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट सावित्री-सोमानी की जुगलबंदी ने बढ़ाई हलचल…

धार प्रतिनिधि नितिन राठौर)। मालवा अंचल की महत्वपूर्ण सीटों में शुमार बदनावर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों पर्दे के पीछे एक नई राजनीतिक बिसात बिछती नजर आ रही है। धार जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बदनावर में अचानक बढ़ी अभूतपूर्व सक्रियता ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक पारा गर्मा दिया है, क्षेत्र के सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा (सिटी ब्लास्ट मनोज सोमानी महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की लगातार बढ़ती नजदीकियों को लेकर है,

घटनाक्रम पर नजर डालें, तो क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा बड़ा आयोजन होगा जहां केंद्रीय

मंच साझा करते न दिखे हों, तिरंगा यात्रा, प्रसिद्ध धार्मिक और केंद्रीय

हालिया कुछ हफ्तों के

मंत्री के साथ मनोज सोमानी आयोजनों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आंगन मिलन सेवा अभियान जैसे शासकीय कार्यक्रमों तक में सोमानी की भूमिका अग्रिम पंक्ति में दिखाई दे रही है। स्थानीय विश्लेषकों की मानें तो पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी का इस तरह बदनावर पर अपना ध्यान केंद्रित करना महज एक संयोग नहीं है। धार जिले की कमान संभाल चुके सोमानी की संगठन और कार्यकर्ताओं पर मजबूत पकड़ है,ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का उन्हें हर बड़े मंच पर अपने साथ रखना और क्षेत्र में उनकी बढ़ती पैठ, स्थानीय राजनीति के स्थापित दिग्गजों के लिए नई चिंता का सबब बन सकती है, चर्चा इस बात की भी है कि क्या यह सक्रियता भविष्य में किसी बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है। बहरहाल, मंत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष की यह जुगलबंदी बदनावर भाजपा के भीतर एक नए और मजबूत गुट की ओर इशारा कर रही है, जिसने आने वाले समय के लिए बड़े सियासी संकेत दे दिए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें