विधानसभा 1 के वार्ड 13 में 1 करोड़ रु. की लागत से सड़क बनाई जाना है, जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय की अनुपस्थिति में उनके बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कर सौगात दी। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस विधानसभा को कैंसर मुक्त बनाने के लिए हम प्रयासरत है, याने समस्या मुक्त करने के लिए हर संभव कोशिश है। विजयवर्गीय ने कहा विधानसभा 1 के स्कूलों से लेकर के आंगनवाड़ियों और बगीचों से लेकर सड़कों तक विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी वार्ड के एक बगीचे में झूले और ओपन झूले लगाए जाएंगे, ओपन जिम बनाई जाएगी तभी बेंच की जरूरत बगीचे में बताई गई उसे भी पूरा करने के लिए हां की गई। छोटे विजयवर्गीय ने कहा यदि किसी जरूरतमंद को राशन नहीं मिल रहा है तो उसकी चिंता मौजूद थे। करे और उसको इस योजना का लाभ दिलवाएं। आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के अधिकारी को मंच पर बुलाकर मुफ्त राशन से संबंधित जानकारी देने को कहा। अधिकारी ने उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से जानकारी दी और कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना का आसानी से लाभ ले सकता है। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 3 महीने तक राशन लेता है तो उसका आयुष्मान कार्ड भी बन जाएगा। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का इलाज होता है और 50 करोड़ लोग इसका लाभ ले रहे हैं। भूपेन्द्र केसरी, अशोक चौहान, पराग कौशल, गोविंदसिंह पंवार सहित अन्य
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




